1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी : एक टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है

पीएम मोदी : एक टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी : एक टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है

बिहार चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज पीएम मोदी ने एक रैली को सम्बोधित किया है और इस रैली में उन्होंने कुछ मुद्दों पर खुलकर राय रखी है। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार में ‘जंगलराज’ लाने वालों को ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्रीराम’ से दिक्कत है।

उन्होंने कहा, कोसी और सीमांचल सहित बिहार का एक बड़ा क्षेत्र पानी के कुप्रभाव और पानी के अभाव की चुनौतियों का सामना करता रहा है। बीते सालों में NDA सरकार ने प्रदूषित पानी के प्रभाव और साफ पानी के अभाव, दोनों को कम करने के लिए निरंतर काम किया है।

आप अपने एक वोट की ताकत कम मत आंकना। जिस प्रकार से श्रीकृष्ण ने एक उंगली पर गोवर्धन उठाया था और जिस प्रकार ग्वालों ने समर्थन किया था, वैसे ही आपकी उंगली पर लोकतंत्र के सौभाग्य का चिन्ह लगने वाला है। आपके एक-एक वोट की ताकत बिहार के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

आत्मनिर्भर बिहार यानि- बिहार का Next Generation IT Hub के रूप में विकास, नए दुग्ध प्रोसेसिंग उद्योगों का विकास, सैंकड़ों नए FPOs का निर्माण, स्थानीय उद्यमियों, व्यापारियों और कुटीर उद्योगों का विकास। आत्मनिर्भर बिहार यानि स्थानीय भाषा में मेडिकल-इंजीनियरिंग की पढ़ाई।

बिहार के विकास के प्रयासों के बीच, आपको सतर्क भी रहना है। सतर्क उन लोगों से, जिनका इतिहास बिहार में जंगलराज का है, जो बिहार के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने लिए जीते है, जिन्हें बिहार की मान मर्यादा और बिहार के मान सम्मान से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा, बिहार के शूरवीर देश की सीमा, संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं। लेकिन बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है, ये चाहते हैं कि आप भारत माता की जय के नारे न लगाएं। ये अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं।

कोरोना काल में सरकार के कार्यो का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया ये देखकर हैरान है कि भारत कैसे अमेरिका और यूरोप की कुल आबादी से भी ज्यादा लोगों के लिए राशन का इंतजाम कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...