1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत : टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांव पिपरिया करम में टाइगर के हमले में एक ग्रामीण की मौत

पीलीभीत : टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांव पिपरिया करम में टाइगर के हमले में एक ग्रामीण की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत : टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांव पिपरिया करम में टाइगर के हमले में एक ग्रामीण की मौत

पीलीभीत के टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांव पिपरिया करम में टाइगर के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई।

ग्रामीण धान के खेत पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान टाइगर ग्रामीण को उठाकर जंगल ले गया और मौत के घाट उतार दिया।

घटना जंगल के अंदर या बाहर की है। ये जांच के बाद ही साफ हो पायेगा लेकिन ग्रामीण खेत की घटना बता रहे है फिलहाल ग्रामीण के शव को पीएम भेजा गया है।

 

बताया जा रहा है कि गांव पिपरिया करम थाना गजरौला निवासी सुखवीर सिंह खेत पर पानी लगाने गया था तभी टाइगर ने हमला कर दिया और जंगल ले गया।

खून के निशान से अन्य ग्रामीनो को जानकारी हुई। और लोग जंगल से शव को लाये। टाइगर ने एक हाथ का पंजा खा लिया।

साथ ही शरीर पर कई टाइगर के पंजे के चोट के निशान है। फिलहाल वनकर्मी जांच कर रहे है वही सपा के पूर्व राज मंत्री हेमराज वर्मा ने जंगल किनारे तार फैंसिंग व मृतक को मुआवजा की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...