नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजेश्वर प्रसाद गंगवार व इसी मोहल्ले में रह रहे उनके बहनोई अवध बिहारी के बीच मोहल्ले में स्थित मकान पर कब्जा करने को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था।
विवाद उस समय बढ़ गया जब अवध बिहारी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बंद मकान पर कब्जा करने के लिए सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंच गए।
आरोप है ताला तोड़ने के बाद जैसे ही अंदर घुसने लगे तो राजेश्वर प्रसाद गंगवार पक्ष के लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से संघर्ष होने लगा।
बाद में दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। इस दौरान अवध बिहारी के साथ आए बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के ग्राम रसूला निवासी पवन कुमार (28 वर्ष) के सीने में गोली लग जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी का कहना है मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
सख्त कार्यवाही अमल ने लाई जा रही है और साथ ही पुलिस स्तर पर अगर लापरवाही बरती गई होगी तो उस पर भी कार्यवाही होगी।