1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत : एक सिपाही ने सड़क पर तड़प रहे बेजुबान जानवर की जान बचाई, पढ़े

पीलीभीत : एक सिपाही ने सड़क पर तड़प रहे बेजुबान जानवर की जान बचाई, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत : एक सिपाही ने सड़क पर तड़प रहे बेजुबान जानवर की जान बचाई, पढ़े

पीलीभीत में खाकी का चेहरा संवेदनशील देखने को मिला है। ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने सड़क पर तड़प रहे बेजुबान जानवर की जान बचाई है।

घटना थाना बिलसंडा क्षेत्र के गोला रोड की है। जहां पर एक बेजुबान जानवर के अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर पड़ा तड़प रहा था।

सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने यह जहमत नहीं उठाई कि बेजुबान की जान बचाई जाए।

 

मगर पवन मोबाइल पर गस्त कर रहे बिलसंडा थाने के सिपाही इलियास और रिपुल परमार ने पवन मोबाइल बाइक से उतरकर सड़क पर पड़े तड़प रहे बेजुबान जानवर बकरी के बच्चे को गोद में उठाकर उसकी जान बचाई।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क पर काफी लोगों की भीड़ दिखाई दे रही हैं। देखने वालों का तांता लगा हुआ मगर किसी ने यह हिम्मत नहीं जुटाई कि तड़प रहे बेजुबान जानवर को सड़क से उठा ले।

 

ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीलीभीत की बिलसंडा पुलिस अपनी ड्यूटी इंसानों के अलावा जानवरों के प्रति कितनी सजग रहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...