1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत : 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया

पीलीभीत : 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीलीभीत : 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया

पीलीभीत जनपद में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।

बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, दियूरिया कलां कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची शौच के लिए गन्ने के खेत में गई थी।

उसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी युवक धर्मेंद्र वहां पहुंचा और बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.बच्ची के शोर मचाने पर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर भागने लगा।

तभी ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...