रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कोई भी रातों-रात फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है। इसमें कोई अतरंगी चीज भी पोस्ट होते ही एकदम से वायरल हो जाती है। ऐसे ही कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कई ऐसी अतरंगी फोटोज की भी सुनामी सी आ गयी थी जिसे आप एक बार देखने के बाद बार-बार देखने पर मजबूर हो जाओगे।
दरअसल, कई ऐसे फोटोग्राफर होते है जिनकी फोटोग्राफी की टाइमिंग एकदम कमाल की होती है और वो ऐसी पिक क्लिक कर लेते है कि कई बार आपकी नजरों को धोखा भी हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते है फोटोग्राफर की कुछ ऐसी क्लिक की गयी तस्वीरें जिसने देखने वालों को दोबारा फोटो देखने पर मजबूर कर दिया-

इस तस्वीर ने कई लोगों की आंखो को रगड़ कर दोबारा देखने पर मजबूर कर दिया। इस शरीफ सी फोटो को देख आपको क्या समझ आया? जरा अपनी नजरों की भी जांच करवा लीजिये।

शादी के फंक्शन में फोटोग्राफर ने ऐसी टाइमिंग में फोटो क्लिक की, जिससे दूल्हे का चेहरा उल्लू का बन गया। वाह रे फोटोग्राफी।

इस फोटो को देखकर तो आपका दिमाग सच में दही हो जाएगा। फोटो में ऐसा लग रहा है कि इसमें एक ही बॉडी से लगे दो शख्स हैं। लेकिन इसे परफेक्ट एंगल से सही टाइमिंग में खींचा गया है। जब गौर से देखेंगे तो समझेंगे इस तस्वीर की असलियत क्या है।

अब जरा इस फोटो को लेकर आपका क्या कहना है? परफेक्ट टाइमिंग ने इस आम सी फोटो को भी ख़ास बना दिया है। हवा में लहराते महिला के बाल देखकर तो ऐसा लग रहा है मानो वो अपनी नाक से दोस्त के बाल खींच रही हो।
![]()
इस तस्वीर को देख अगर आपको भी लग रहा है कि किसी ने अपने कटे हुए अंगूठे की तस्वीर पोस्ट की है तो आपको भी अपनी आंखें टेस्ट करवानी चाहिए। असल में शख्स ने अपने अंगूठे पर एक फ्रूट रखा है।

इस तस्वीर को देख कई लोगों को लगा कि ये तीन पैरों वाली महिला की तस्वीर है। लेकिन असल में परफेक्ट एंगल की वजह से ये नॉर्मल सी फोटो ऐसी नजर आ रही है।

अरे नहीं नहीं ये इस महिला के पेट से नहीं निकली है। बल्कि इन महिलाओं के टॉप और टोपी के कॉम्बिनेशन सेम है जो आपकी आंखों को कन्फ्यूज कर गये।

अब इस लड़की की तस्वीर देख आपके दिमाग में भी आया होगा कि ये क्या है? पहली नजर में कई लोगों को लगा कि इस लड़की ने अपने अंडरआर्म्स की फोटो डाली है। लेकिन अगर गौर से देखें तो पता चलेगा कि असल में दिख रहे बाल लड़की के सिर के बाल हैं।

अब इसे देख आप तो यही कहेंगे कि फोटो क्लिक करवाते समय एंगल का भी बड़ा रोल है। महिलाओं की इस ग्रुप सेल्फी को ही देख लीजिये। इसे ऐसे एंगल से क्लिक किया गया कि देखने पर पीछे बैठा शख्स महिला की कमर पर सवार नजर आ रहा है। जबकि असल में वो इनसे काफी दूर पीछे बेंच पर बैठा था।