1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लगातार दूसरे दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की कीमतें

लगातार दूसरे दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की कीमतें

Petrol and diesel prices did not change for the second consecutive day; पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी नहीं हुई। रविवार के दिन डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़ें थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लगातार दूसरे दिन नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर की कीमतें

नई दिल्ली:  देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। ऐसे थोड़ी राहत की खबर यह है कि लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते रविवार के दिन डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 31 से 35 पैसे बढ़ें थे। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 94.57 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.77 रुपये व डीजल की कीमत 102.52 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.43 रुपये जबकि डीजल का दाम 97.68 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.01 रुपये लीटर है तो डीजल 98.92 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

शहर          डीजल   पेट्रोल

दिल्ली         94.57  105.84

मुंबई          102.52 111.77

कोलकाता       97.68  106.43

चेन्नई         98.92  103.01

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

शहर                               डीजल                पेट्रोल

आगरा                 102.60 ₹/ली 0.00     94.77 ₹/ली 0.00

अहमदाबाद         102.55 ₹/ली 0.00     101.92 ₹/ली 0.00

इलाहाबाद             102.92 ₹/ली 0.00     95.11 ₹/ली 0.00

औरंगाबाद             113.09 ₹/ली 0.00      103.84 ₹/ली 0.00

बैंगलोर                   109.53 ₹/ली 0.00     100.37 ₹/ली 0.00

भोपाल                    114.45 ₹/ली 0.00     103.78 ₹/ली 0.00

भुवनेश्वर                106.77 ₹/ली 0.00       103.15 ₹/ली 0.00

चंडीगढ़                 101.87 ₹/ली 0.00       94.29 ₹/ली 0.00

चेन्नई                      103.01 ₹/ली               98.92 ₹/ली

जानें आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...