रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक बंदर के डांस का ऐसा विडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हंसने पर मजबूर हो जायेंगे। इस विडियो में बंदर इतना बढ़िया पोल डांस करता नजर आ रहा है, कि उसके आगे कोई प्रोफेशनल डांसर भी नहीं टिक पायेगा। आपको यकीन नहीं हो रहा है तो देखिए इस वायरल वीडियो को…
बंदर का ऐसा पोल डांस देखा हैं कभी? pic.twitter.com/4wqbW1BPo2
— @tweetbyjounralist (@kumarayush084) March 10, 2021
आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो में बंदर का ऐसा पोल डांस है। जिसे देख आप भी डांस करने पर मजबूर हो जायेंगे। बंदर इस पोल के आसपास जमकर डांस कर रहा है। बंदर के इस डांस को देख लोग आश्चर्य में पड़ गये हैं। लोगो का कहना है कि कोई बंदर इतनी आसानी से कैसे मस्ती भरा डांस कर सकता है। खास बात यह है कि केवल पोल के आसपास ही डांस कर रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बंदर पत्थरों के ऊपर दिख रहा है। वो एक लोहे के सरिया को पकड़े हुए है। उसे पकड़कर ऐसे डांस कर रहा है मानों पोल डांस कर रहा हो। आपको बता दें कि बंदर इस वीडियो में हाथ भी इतनी मस्ती से हिलाता हुआ दिख रहा है कि जैसे उसे ऐसा करके काफी मजा आ रहा हो।