1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: हाथरस कांड को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग एक दिवसीय कामबन्दी पर

मेरठ: हाथरस कांड को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग एक दिवसीय कामबन्दी पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: हाथरस कांड को लेकर वाल्मीकि समाज के लोग एक दिवसीय कामबन्दी पर

मेरठ:  हाथरस गैंगरेप कांड के विरोध में पूरे देश के लोगो में गुस्सा है। मेरठ में आज वाल्मीकि समाज के लोगो ने नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक कामबंदी और हड़ताल पर है।

नगर निगम में ही लोग हड़ताल पर बैठे हैं। लोगो ने योगी सरकार और हाथरस प्रशासन को घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराया और जमकर कोसा।

उन्होंने कहा कि मृतका के 4 दोषियों को फांसी पर लटकाकर उसे इंसाफ दिया जाए। आगे उन्होने कहा कि वो लोग दोषियों को फांसी दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

साथ ही कहा कि उन्होंने हाई कोर्ट में एक अपील भी दायर की है। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था चौपट है।

आपको बता दें कि हाथरस गैंगरेप कांड की पीड़िता वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखती थी। इस जघन्य अपराध से देशभर के वाल्मीकि समाज मे सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...