संगीत की अपनी एक दुनिया होती है और उसे किसी से कोई सरोकार नहीं होता है। संगीत की अपनी एक आत्मा होती है। दरअसल स्पेन में जब एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया गया तो लोग सड़कों पर आकर विरोध करने लगे।
एक तरफ प्रदर्शनकारी हैं और दूसरी तरफ पुलिस की गाड़ियां और इसी बीच एक इंसान बीच में बैठा पियानो बजा रहा है। वो अपनी धुन में है और उसे किसी से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
वीडियो में आप देख सकते है कि पीछे पुलिस की गाड़ी है और विरोध करने वाले लोग भी। पुलिस की लोगों से झड़प भी हो रही है लेकिन ये इंसान अपनी ही दुनिया में खोया हुआ है और संगीत का आनंद ले रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे है और इस पर कमेंट भी कर रहे है।