1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. सपना चौधरी के पारम्परिक लुक के फैन हुए लोग, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी हुई वायरल

सपना चौधरी के पारम्परिक लुक के फैन हुए लोग, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी हुई वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपना चौधरी के पारम्परिक लुक के फैन हुए लोग, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी हुई वायरल

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

नई दिल्ली : हरियाणा की जानी मानी देशी गर्ल सपना चौधरी को कौन नहीं जानता, ऐसा नहीं हो सकता….अभिनेत्री सपना चौधरी अपने गानों और डांस के जरिए अपने प्रशंसकों को खास तौर पर प्रभावित करते हैं। अपने अंदाज से प्रशंसकों पर राज करने वाली सपना चौधरी कोई पहली बार चर्चा में नहीं हैं, कई मर्तबा अपने डान्स और लुक्स के चलते वह लोगों की चर्चा का विषय बनती रही हैं।

हाल ही में सपना चौधरी ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है और  जिसमें वह शीशे में निहारती हुई सिंगर राहत फतेह अली खान द्वारा गाया गाना ‘ तू इतनी खूबसूरत है…..’ गाती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और इसे अब तक 96 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। थोड़े-थोड़े अंतराल में अपने पिक्स और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर वह फैन्स के साथ अपनी निकटता बनाए रखती हैं।

इस वीडियो से सपना अपने फैंस से जमकर वाह-वाहियां बंटोर रही हैं। वीडियो में ग्रे कलर के सूट, कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाए हुए सपना चौधरी का पारम्परिक लुक जबरदस्त दिख रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...