1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस में भाजपा के कुशासन का असली रंग देख रही है जनता- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 

हाथरस में भाजपा के कुशासन का असली रंग देख रही है जनता- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय युवती को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में गुस्सा है तो वहीं विपक्ष भी प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर ट्वीट कर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है।

वहीं बसपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम मायावती ने भी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग की है।

तो वही उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा गांव में एक दलित लड़की से हुई हैवानियत और उसकी मौत के बाद इस मामले में अब राजनीति भी गरमाने लगी है।

आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता आज हाथरस पहुंचने वाले हैं। इसे लेकर इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

इटना ही नही आज गुरुवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीड़िता के गांव में जाने की इजाजत नहीं दी। उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया गया।

जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने एएनआई को बताया कि एसआईटी गांव में जांच कर रही है, इसलिए किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

इसी को देख समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अपने दूसरे ट्वीट में दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि, हाथरस में भाजपा सरकार सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए कोई पाबंदी नहीं लगा रही है लेकिन जनता और विपक्ष को धारा 144 के नाम से बाधित कर रही है।

मृतका के गांव-क्षेत्र में सपा के नेता व कार्यकर्ता दो दिनों से अघोषित बंदी बना के रखे गये है। घोर निंदनीय !

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...