1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रशासन से नाराज लोगों ने लगाये अनोखे बैनर , ‘मुस्कराइए आप चंदौसी में है , यह सीधा रास्ता श्मशान घाट जाता है’

प्रशासन से नाराज लोगों ने लगाये अनोखे बैनर , ‘मुस्कराइए आप चंदौसी में है , यह सीधा रास्ता श्मशान घाट जाता है’

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रशासन से नाराज लोगों ने लगाये अनोखे बैनर , ‘मुस्कराइए आप चंदौसी में है , यह सीधा रास्ता श्मशान घाट जाता है’

रिपोर्ट – माया सिंह \ सतीश सिंह

सम्भल  :   यूपी पंचायत चुनाव को लेकर  प्रचार – प्रसार जोरों पर है , राजनीतिक पार्टियां अपनी –अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई हैं। यहीं नहीं फेसबुक पर लाइव वीडियो में दावेदार खुद की उपलब्धियां बता रहे हैं। वे चुनाव में जीत जाने पर जनहित में कौन से काम करेंगे, इसका भी दावा कर रहे हैं। लेकिन  सबसे बड़ी बात यह है कि जनता अभी किस मुसीबत का सामना कर रही है उनको इसकी भनक तक नहीं है , या फिर यूं कहें कि समस्याओं को देखते हुये भी नजरअंदाज कर रहे हैं । हम बात कर रहें है सम्भल जिले की , जहां की जनता सड़क पर उतरने को मजबूर हैं ।

आलम यह है कि सड़कें ही विकास का आइना होती हैं। पर जिले की ज्यादातर सड़कों की हालत जर्जर है। गड्ढों में तब्दील इन रास्तों पर सफर करना मुश्किल हो रहा है । बता दें कि मामला संभल जनपद के चंदौसी नगर पालिका क्षेत्र के विसौली गेट इलाके का है । असल में  विसौली गेट इलाके  की लगभग 3 किलोमीटर से अधिक  सड़क कई वर्षो से बदहाल और जर्जर है , जिसके वजह से सड़कक पर पैदल चलना भी मुहाल है ।

जानकारी के मुताबिक इलाके के लोग काफी लंबे समय से नगर पालिका परिषद् प्रशासन से खस्ताहाल सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन शिकायत के बाद भी सड़क पर मरम्मत का कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है । इसी वजह से लोग प्रशासन से बेहद नाराज होकर सड़कों पर प्रदर्शन के लिये उतर आये हैं और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं ।

सड़क जर्जर होने के वजह से आय दिन लोग घायल होते हैं , इसी वजह से गुस्साये लोग  बैनर पर अजीबो गरीब पंक्तिया लिखवाई हैमुस्कुराइए आप चंदौसी में है, बिसौली गेट से सीता आश्रम फ्लाई ओवर से सीधा रास्ता श्मशान घाट जाता हैये पंक्तियां लिखवाकार कई बैनर इलाके में टांग दिए है।

लोगों के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन की जानकारी सामने आने के बाद चंदौसी नगर पालिका परिषद की चैयरमैन इन्दु रानी ने सफाई पेश करते हुए कहा है कि सड़क के पुनः निर्माण का प्रस्ताव काफी पहले पास हो चुका है, लेकिन इससे पहले जल निगम द्वारा इलाके में पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की जानी है, जल निगम का कार्यपूर्ण होते ही सड़क के पुनः निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...