रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
वाराणसी : कहते हैं देश के विकास के लिए सड़कों का अहम योगदान होता है और सड़क ही नहीं होंगी तो विकास कैसे होगा। लेकिन जब नेताओं को सड़कों के नाम पर वोट दिया जाता है तो लाजमी है की सड़क भी बनवाई जाए जिससे लोगों को सुविधाएं मिल सके।
हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जहां भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के काम से लोग नाराज थे और इलाके में विकास कार्य नहीं होने पर नाराज इलाके के लोगों ने बीजेपी पार्षद को बांधक बना लिया और चक्का जाम कर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सिगरा क्षेत्र के सोनिया वार्ड का पूरा मामला है जहां पिछले 2 सालों से इलाके के लोग सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं।जहां एक ओर विकास की गंगा बहाकर शहर को स्मार्ट बनाने का दावा किया जा रहा लेकिन वाराणसी के स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं का किस तरह से पलीता लगा रहे हैं।

बतादें की शहर के सिगरा क्षेत्र के सोनिया वार्ड के सभासद पूर्णमासी गुप्ता को इलाके के लोगों ने ही बंधक बना लिया। क्षेत्रीय पार्षद पूर्णमासी गुप्ता को नाराज लोगों ने बंधक बनाने के साथ ही सड़क पर बैठाकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान इलाके के सैकड़ों लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी की और बताया कि पिछले 2 वर्षों से पूरे वार्ड में सीवर समस्या इतनी बढ़ गई है कि न केवल लोग बीमार पड़ रहे हैं, बल्कि रोजाना चोटिल भी हो जा रहे हैं। इसलिए स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है की अगर 5 दिनों के अंदर सीवर की दिक्कत दुरुस्त नहीं होती तो वह अपने वार्ड से निकलकर मुख्य मार्ग को भी जाम कर देंगे।