नई दिल्ली : अभी तक आपने सिर्फ जिंदा लोगों को ही शादी करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी मुर्दों के साथ शादी हुए देखा है। नहीं, तो आप फ्रांस आएं, जहां जिंदा लोगों का नहीं, बल्कि जिंदा के साथ मुर्दों की भी शादी होती है। हैं ना, हैरान करने वाली बात। जी हां, फ्रांस में ऐसी शादियों के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। हालांकि मुर्दों के साथ शादी करने के लिए सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है और कारण भी। इसके बाद ही राष्ट्रपति इस पर मंजूरी देता है।

फ्रांस के कानून के अंतर्गत, 1950 के दशक में पारित एक कानून के अनुसार फ्रांस में लोगों को कानूनी तौर पर अपने मृत मंगेतर से शादी करने की अनुमति है। मरणोपरांत विवाह के लिए इच्छुक व्यक्ति को देश के राष्ट्रपति की अनुमति की आवश्यकता होती है।

शादी समारोह के दौरान मृतक मंगेतर की तस्वीर के बगल में खड़े होकर रस्मो-रिवाज किया जाता है। इतना ही नहीं, इस दौरान ‘जब तक मौत हमें अलग नहीं कर देती’ (until death do us part) का उपयोग नहीं किया जाता।

आपको बता दें कि मृत व्यक्ति से शादी करने के वाले शख्स को कई नियमों का पालन भी करना पड़ता है। राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलने के बाद यह कानून मृत व्यक्ति के किसी भी विरासत को जीवित साथी द्वारा प्राप्त करने की अनुमति नहीं देता है। क्योंकि यह माना जाता है कि उनके बीच कोई भी वैवाहिक संपत्ति मौजूद नहीं थी।

बता दें कि मरे हुए लोगों से शादी करने के लिए फ्रांसीसी सरकार को हर साल सैकड़ों अनुरोध प्राप्त होते हैं, जिनमें से कई सम्मानित होते हैं। लेकिन यह सिर्फ उन्हें ही मंजूरी दी जाती है, जो इसके लिए पूरी तरह से लीगल हो।