1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पायल अठावले की पार्टी RPI में शामिल हुईं

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पायल अठावले की पार्टी RPI में शामिल हुईं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पायल अठावले की पार्टी RPI में शामिल हुईं

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष ने आज राजनीति में अपनी एंट्री कर ली है। आपको बता दे कि उन्होंने  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया { आरपीआई } से नाता जोड़ लिया है और आने वाले समय में वो चुनाव भी लड़ सकती है ऐसी संभावना जताई जा रही है।

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अपने अंदाज में उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ” जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल ” . दरअसल पायल ने जब अनुराग पर आरोप लगाए थे उस वक्त रामदास जी ने हर संभव उनकी मदद की थी और उनसे मिले भी थे।

Image

तभी ये कयास लगाए जा रहे थे की आने वाले समय में पायल इनकी पार्टी में शामिल हो सकती है। चर्चा हो रही है की रामदास आठवले पायल घोष को पार्टी की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बना सकते हैं. जबकि उनके वकील को आरपीआई की एडवोकेट विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बना सकते हैं।

एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आपको बता दे कि उन्होंने एक बयान में कहा था की उन्होंने ना सिर्फ पायल का फायदा उठाने की कोशिश की बल्कि उन्हें ये भी बताया की बहुत सी लड़कियां उनके साथ ऐसा कर चुकी है।

Image

इस मामले में मुंबई पुलिस ने पायल घोष की शिकायत पर अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसकी जांच जारी है। हालांकि अनुराग कश्यप को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...