मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पन्ना की धरती अपनी अद्वितीय प्राकृतिक संपदा के कारण हमेशा से विशेष रही है। पन्ना ने न केवल अपनी पहचान पूरे देश में बनाई है, बल्कि मध्यप्रदेश को भी वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि पन्ना के हीरे, जिन्हें अब “पन्ना डायमंड” के नाम से GI टैग प्राप्त हुआ है, विश्व बाजार में एक अलग पहचान बना रहे हैं। यह टैग केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि मूल्य-श्रृंखला, माइनिंग, प्रोसेसिंग और जेम आधारित उद्योगों में निवेश के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को ‘डायमंड स्टेट’ और ‘टाइगर स्टेट’ का तमगा दिलाने में पन्ना की अहम भूमिका रही है। रत्नगर्भा पन्ना की चमक देश और दुनिया में बढ़ रही है। उन्होंने जीआई टैग को पन्ना के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

पन्ना डायमंड बना ब्रांड, वैश्विक बाजार में बढ़ेगी मांग
डॉ. यादव ने कहा कि GI टैग मिलने के बाद दुनिया भर में पन्ना के हीरे अपने मूल नाम से पहचाने जाएंगे। इससे स्थानीय खदानों, श्रमिकों, उद्योगों और उद्यमियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हीरों की प्रोसेसिंग, एक्सपोर्ट और जेम-आधारित इंडस्ट्री में नए निवेशक आएंगे और पन्ना डायमंड जल्द ही एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन जाएगा।
पन्ना जिले को मिलेंगी नई सौगातें- मेडिकल कॉलेज और विकास परियोजनाएँ
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पन्ना जिले को जल्द ही मेडिकल कॉलेज का उपहार मिलेगा। इसके अलावा पन्ना और छतरपुर के बीच स्थित भव्य राजगढ़ पैलेस होटल का शुभारंभ भी किया गया, जो पर्यटन को नई दिशा देगा।

रैपुरा में नया महाविद्यालय, शाहनगर बनेगा नगर परिषद
मुख्यमंत्री ने बताया-
83 करोड़ की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन
शाहनगर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें-
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के गायन, दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।