1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार: सरपंच से की थी राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग

पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार: सरपंच से की थी राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग

सरपंच ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ द्वारा राशि स्वीकृति के लिए 45000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। इससे पहले वो 15000 रुपए ले चुका है। शिकायत सही पाए जाने पर उज्जैन लोकायुक्त दल सोमवार को ट्रैप आयोजित किया गया।

By: Naredra 
Updated:
पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार: सरपंच से की थी राशि स्वीकृति के लिए 45000 रिश्वत की मांग

उज्जैनः लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पंचायत सचिव एवं उसके साथी ठेकेदार को 30000 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप कर रंगे हाथों पकड़ा। पंचायत सचिव ने सरपंच से राशि स्वीकृत करने के नाम पर 45000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त निरीक्षक दीपक सेजवार ने बताया कि 12 मार्च को ग्राम बोरदा मांडा के सरपंच राजेश चतुर्वेदी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दर्ज की थी कि उसके द्वारा ग्राम पंचायत बोरदा मांडा में निर्माण कार्य करवाए गए हैं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव दरबार सिंह राठौड़ द्वारा राशि स्वीकृति के लिए 45000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। इससे पहले वो 15000 रुपए ले चुका है। शिकायत सही पाए जाने पर उज्जैन लोकायुक्त दल सोमवार को ट्रैप आयोजित किया गया।

डीएसपी राजेश पाठक आरोपी पंचायत सचिव दरबार सिंह और ठेकेदार कमल बंजारा ने सरपंच को कायथा थाने के पास बुलाया। यहाँ सरपंच ने अपनी कार मे 30000 रुपए पंचायत सचिव को दिए। आरोपी सचिव ने रुपए लेकर ठेकेदार कमल बंजारा को दे दिए। लोकायुक्त ने सचिव दरबार सिंह राठौड़ और उसके साथी ठेकेदार कमल बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...