1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन में की शिरकत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन में की शिरकत

इंस टेक्नालॉजी डिपार्टमेंट और देशभर से आए विद्वानों और वैज्ञानिकों के साथ हमारी सरकार के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मैं सरकार की तरफ से शुभकामना देता हूं।

By: Naredra 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन में की शिरकत

उज्जैनः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डोंगला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत की। इस दौरान विज्ञान, अंतरिक्ष और भारतीय ज्ञान परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।  मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डोगंला अंतर्राष्ट्रीय स्तर की काल गणना का केंद्र है। और भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। जहां उत्तरायण भी हमारी प्राचीन पद्धति से उपकरणों के माध्यम से दिखाई देता है।

साइंस टेक्नोलॉजी को लेकर आगे बढ़ रही सरकार- डॉ. मोहन यादव

साइंस टेक्नेलॉजी डिपार्टमेंट और देशभर से आए विद्वानों और वैज्ञानिकों के साथ हमारी सरकार के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मैं सरकार की तरफ से शुभकामना देता हूं। स्पेश टेक्नालॉजी से लगाकर हर प्रकार के विज्ञान को लेकर यह सरकार आगे बढ़ रही है।

पीएम मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी मध्यप्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा साइंस टेक्नालॉजी विभाग तेजी से काम कर रहा है। संयोग से उसका प्रभार भी मेरे पास है आगे और बड़े बड़े कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नव तकनीक खासकर विज्ञान को प्रोत्साहन दे रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी कदम से कदम मिलाकर चलेगी। आर्यभट्ट के जमाने से लगाकर आजतक लगातार हमारे सूर्य सिद्धांत में जो बातें कही गयी है। कमोवेश आधुनिक दृष्टि से इस सब को हमारे सारे वैज्ञानिक अपने नजदीक पाते है यह सौभाग्य की बात है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...