1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. हाईटेक निगरानी के बीच पुलिस ने कुख्यात तस्कर दबोचा, अंतर्राज्यीय मादक तस्करी का करता था कारोबार

हाईटेक निगरानी के बीच पुलिस ने कुख्यात तस्कर दबोचा, अंतर्राज्यीय मादक तस्करी का करता था कारोबार

तलाशी के दौरान किचन के पास कबाड़ के बीच एक संदिग्ध रास्ता दिखाई दिया। वहां पहुंचने पर सीढिय़ां मिलीं, जो नीचे बने गुप्त तहखाने की ओर जा रही थीं। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी के सहारे पुलिस टीम तहखाने में उतरी, जहां प्रदीप उर्फ पिंटू छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।

By: Naredra 
Updated:
हाईटेक निगरानी के बीच पुलिस ने कुख्यात तस्कर दबोचा, अंतर्राज्यीय मादक तस्करी का करता था कारोबार

सतनाः जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी के तहत जिले की उचेहरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात गांजा एवं शराब तस्कर अनूप जायसवाल उर्फ जस्सा के भाई प्रदीप जायसवाल उर्फ पिंटू को उसके घर में बने गुप्त तहखाने से गिरफ्तार किया। आरोपी घर के अंदर ही छिपकर हाईटेक कैमरों से बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जस्सा भंडारा कराने अपने पोंड़ी स्थित घर आया हुआ है। इसी इनपुट पर उचेहरा पुलिस की टीम दो वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा तोडक़र घर में प्रवेश किया, लेकिन अंदर जस्सा और उसका भाई पिंटू नजर नहीं आए। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों में से कोई एक घर में ही छिपा हुआ है। पुलिस ने घर की बारीकी से तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान किचन के पास कबाड़ के बीच एक संदिग्ध रास्ता दिखाई दिया। वहां पहुंचने पर सीढिय़ां मिलीं, जो नीचे बने गुप्त तहखाने की ओर जा रही थीं। अंधेरे में मोबाइल की रोशनी के सहारे पुलिस टीम तहखाने में उतरी, जहां प्रदीप उर्फ पिंटू छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। तहखाने की जांच में पुलिस को टीवी सेट, सीसीटीवी स्क्रीन, डीवीआर और हार्ड डिस्क सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले।

फिलहाल पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी जस्सा की तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे नशा तस्करी नेटवर्क के कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

सतना से संवाददाता अमित मिश्रा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...