1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नशे के खिलाफ उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MDMA ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

नशे के खिलाफ उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MDMA ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गुजरात से फर्जी दस्तावेजों के जरिए खतरनाक केमिकल मंगवाकर MDMA ड्रग्स तैयार करने की योजना बना रहा था।

By: Naredra 
Updated:
नशे के खिलाफ उज्जैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, MDMA ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़

उज्जैन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए MDMA जैसे खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में केमिकल, नकदी और आरोपियों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है।

दरअसल, थाना चिमनगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आगर रोड स्थित एक गैरेज में अवैध रूप से ड्रग्स बनाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर गुजरात से फर्जी दस्तावेजों के जरिए खतरनाक केमिकल मंगवाकर MDMA ड्रग्स तैयार करने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने मौके से 75 किलो केमिकल पाउडर, करीब 8 लाख 50 हजार रुपए नकद, फर्जी बिल और एक कार जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें उज्जैन, मंदसौर और आगर मालवा के आरोपी शामिल हैं।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...