पन्नाः धार्मिक यात्रा में आए पंजाब के आए संत महेश्वर गिरी स्वामी गुरसिमरन सिंह मंड राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय एंटी खालिस्तान टैररिस्ट फ्रंट व राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वार ने लंबे समय से प्रधानमंत्री की फोटो में कालिख पुती होने और स्वागत द्वार को बर्बाद करने पर आपत्ति उठाई और वहीं पर धरना दिया है।

उन्होंने कहा कि 2 साल से विशिष्ट अतिथियों की फोटो में कालिक पोत कर बेज्जती की जा रही है, यह निंदनीय है। संत ने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 घंटे तक अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह का स्वागत द्वार देखकर मन दुखी है ऐसा नहीं होना चाहिए।
पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट