भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री, शिवराज सिंह चौहान से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मध्यप्रदेश के विकास कार्यों पर बातचीत की। साथ ही कृषि कल्याण वर्ष में किसानों की बेहतरी के लिए चर्चा की।