1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टंट्या मामा की जयंती पर किया नमन, मूर्ति का किया माल्यार्पण

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टंट्या मामा की जयंती पर किया नमन, मूर्ति का किया माल्यार्पण

गरीबों और वंचितों के हक के लिए उनका संघर्ष आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने टंट्या मामा की जयंती पर किया नमन, मूर्ति का किया माल्यार्पण

टंट्या माम भील की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र (जीतू) पटवारी ने टंट्या मामा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर श्री पटवारी ने कहा कि टंट्या मामा भील जनजातीय अस्मिता, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक हैं।

अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा- श्री पटवारी

गरीबों और वंचितों के हक के लिए उनका संघर्ष आज भी हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है। आपका बलिदान और स्वाभिमान सदैव अमर रहेगा। श्रद्धेय टंट्या मामा भील की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...