पाकिस्तान में पायलटों के लाइसेंस से जुड़ा बड़ा फ्रॉड सामने आने के बाद से ही पाकिस्तान लगातार बेइज़्ज़त हो रहा है। तमाम देश उसे बैन कर रहे है और अब एक और रिपोर्ट ने उसकी मुश्किल बढ़ा दी है।
आपको बता दे, यूरोपीय यूनियन सेफ्टी एजेंसी ने अपने 32 मेंबर देशों से कहा है कि वो फौरन पाकिस्तान के पायलटों पर बैन लगाएं।
कहा गया है कि हम किसी तरह का रिस्क नहीं ले सकते। लिहाजा, इन पायलटों के एयरक्राफ्ट ऑपरेशन पर फौरन रोक लगाई जाए।
ईएएसए ने मेंबर देशों को लिखे लेटर में कहा है कि पाकिस्तान के चालीस फीसदी पायलट फ़र्ज़ी पाए गए है। लिहाजा, उन पायलटों पर फौरन रोक लगाएं जिनके पास पाकिस्तान से जारी लाइसेंस हैं।
बताते चले, कुवैत, ईरान, जॉर्डन, यूएई जैसे देश पहले ही पीआईए और पाकिस्तानी पायलटों को बैन कर चुके हैं। इसके बाद वियतनाम और ब्रिटेन ने भी यही फैसला किया।