पिछले साल पुलवामा में हुए हमले को लेकर आखिरकर पाकिस्तान ने स्वीकार किया की ये उसकी ही चाल थी। पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने गुरुवार को कहा था, ” हमने हिन्दुस्तान को घुस के मारा.”, वहीं यह बात भी सामने आई की उस दिन अभिनंदन रिहा नहीं किए जाते तो भारत हमला कर सकता था।
पाकिस्तान के इस कबूलनामे के बाद अब बीजेपी जमकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। फरवरी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि आखिर किसे इस हमले का सबसे ज्यादा फायदा हुुआ। उन्होंने इस सरकार की बड़ी नाकामी बताया था।
राहुल के बयान के बाद कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद ने भी बोला था कि ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान की जनता के साथ मैच फिक्सिंग थी। अब इन्हीं बयानों को लेकर बीजेपी ने राहुल गाँधी से माफ़ी की मांग की है।
Pakistan has admitted its hand behind Pulwama terror attack. Now, Congress and others who talked of conspiracy theories must apologise to the country.
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) October 30, 2020
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस से माफी की मांग की है। आपको बता दे पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले में अपना हाथ मान लिया है। अब कांग्रेस और अन्य लोगों को अपने बयानों को लेकर देश से क्षमा मांगनी होगी।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस के राजकुमार किसी भी भारतीय चीज में यकीन नहीं करते, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या नागरिक हों. ऐसे में उनके सबसे भरोसेमंद देश पाकिस्तान की ओर से कुछ आया है .उन्होंने यह भी कहा था की उम्मीद है अब राहुल गाँधी को थोड़ी बहुत जानकारी मिल जायेगी।