हैदराबाद से सांसद ओवैसी लगातार पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी पर जमकर हमलावर रहते है। वहीं कल उन्होंने एक बार फिर मोदी जी के एक भाषण का जिक्र करते हुए सीएम योगी पर हमला किया है।
दरअसल हुआ ऐसा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 2018 बैच के परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारियों को पीएम मोदी ने सम्बोधित किया था। धानमंत्री ने नए अधिकारियों को सलाह दी की वे सिंघम की तरह दिखावा नहीं करे।
Uttar Pradesh CM from your party says “thok denge” & “boli nahi to goli”
Your MP calls Godse a deshbhakt & celebrates death of martyr Hemant Karkare
How are these young officers supposed to take you seriously? https://t.co/MDFY9lsRKY
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) September 4, 2020
ओवैसी ने कहा कि आपकी पार्टी से उत्तर प्रदेश के सीएम बोलते हैं ‘ठोक देंगे’. ऐसे में ये युवा अफसर आपकी बात को गंभीरता से कैसे लेंगे ?
ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जो आपकी पार्टी से हैं, कहते हैं कि ‘ठोक देंगे’ और ‘बोली नहीं तो गोली’ .
आपकी सांसद गोडसे को देशभक्त बताती हैं और शहीद हेमंत करकरे की मौत का जश्न मनाती हैं. ऐसे में ये युवा अधिकारी कैसे आपकी बात को गंभीरता से लेंगे ?
पीएम मोदी ने कहा था कि कुछ पुलिसकर्मी पहले दिखावा करने में लग जाते हैं और पुलिसिंग के मुख्य पहलू की अनदेखी कर देते हैं.