1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ओवैसी ने पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात, कहा- कमजोर प्रधानमंत्री

ओवैसी ने पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात, कहा- कमजोर प्रधानमंत्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ओवैसी ने पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात, कहा- कमजोर प्रधानमंत्री

अरुणाचल प्रदेश में घुसकर चीन के एक गांव बसाने की खबरों को लेकर सभी विपक्षी पार्टी पीएम मोदी पर पर हमला बोल रहे है। इस लिस्ट में अब तक कई विपक्षी पार्टी के शामिल है। और अब इस लिस्ट में एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने पीएम मोदी की छवि को कमजोर बताते हुए कहा कि पीएम मोदी चीन का नाम लेने से डरते है।

असदुद्दीन ओवैसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि चीनी PLA लगातार अरुणाचल, लद्दाख, सिक्किम में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है। अरुणाचल में, मानचित्र भारतीय क्षेत्र के भीतर उस स्थान को दर्शाता है लेकिन चीनी ने वहां स्थायी संरचनाओं का निर्माण किया है। भारतीय क्षेत्र में चीनी कब्जे पर पीएम चुप क्यों?

ओवैसी ने कहा सैटेलाइट इमेज से पता चला है कि चीन ने अरुणाचल में परमानेंट कंस्ट्रक्शन कर लिया है। पीएम कमजोरी दिखा रहे हैं, पीएम चीन का नाम क्यों नहीं लेते? पीएम, चीन का नाम लेने से डरते हैं। पीएम कमजोर प्रधानमंत्री है क्योंकि उन्हीं की पार्टी का एमपी कहता है कि चीन ने अरुणाचल की जमीन पर कब्जा कर लिया है।

चिदंबरम ने हिंदी में ट्वीट कर लिखा, ‘भाजपा से संबंध रखने वाले सांसद श्री तपीर गाओ ने आरोप लगाया है कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र के भीतर ‘विवादित क्षेत्र’ में, चीनियों ने पिछले साल में 100-घर गांव, एक बाजार और दो-लेन की सड़क का निर्माण किया है।

यदि यह सच है, तो यह स्पष्ट है कि चीनियों ने विवादित क्षेत्र को चीनी नागरिकों के स्थायी बंदोबस्त में बदलकर यथास्थिति बदल दी है। इन चौंकाने वाले तथ्यों के बारे में सरकार का क्या कहना है? क्या सरकार चीन को एक और क्लीन चिट देगी? या सरकार स्पष्टीकरण देने के लिए पिछली सरकारों पर दोषारोपण करेगी?’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में चीन द्वारा गांव बसाने के दावे वाली खबरों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”उनका वादा याद करिए- मैं देश झुकने नहीं दूंगा।

वही कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मोदी जी, कैसे ‘चौकीदार’ हैं आप ? किसान को दिल्ली आकर गांधीवादी तरीक़े से आंदोलन भी नहीं करने देंगे……और चीन ने देश की सीमा में घुस गांव तक बसा लिया। चीन को ‘लाल आँख’ कब दिखाएँगे?

वही आम आदमी पार्टी ने भी पीएम मोदी पर आरोप लगाया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में मोदी पर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री चीन बसाओं योजन चला रही है। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा प्रधानमंत्री चीन बसाओं योजना।

आप को बता दे कि अरुणाचल प्रदेश में चीन के एक गांव बनाने की खबरों पर भारत सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। सोमवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह देश की सुरक्षा पर असर डालने वाले समस्त घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखता है और अपनी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपने नागरिकों की आजीविका को उन्नत बनाने के लिए सड़कों और पुलों समेत सीमा पर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को तेज कर दिया है। मंत्रालय की यह प्रतिक्रिया तब आई जब एक चैनल की एक खबर के बारे में पूछा गया था। खबर के अनुसार चीन ने अरुणाचल प्रदेश के विवादित क्षेत्र में एक नया गांव बसाया है और इसमें करीब 101 घर हैं।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार अरुणाचल प्रदेश के लोगों समेत अपने नागरिकों की आजीविका को उन्नत बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी संरचना के निर्माण के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को लेकर विवाद है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है, वहीं भारत इस दावे को खारिज करता रहा है। भारत और चीन के बीच पिछले करीब आठ महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा मुद्दे को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...