1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित है ओवैसी : अब कर दिया ये बड़ा एलान

बिहार चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित है ओवैसी : अब कर दिया ये बड़ा एलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित है ओवैसी : अब कर दिया ये बड़ा एलान

बिहार चुनाव के नतीजे आ चुके है और एनडीए को 125 सीट के साथ पूर्ण बहुमत चुका है। महागठबंधन को सिर्फ 110 सीट मिली और आरजेडी का बिहार पर राज करने का सपना अब 5 साल और लंबा हो गया है।

इस पुरे चुनाव में सांसद ओवैसी ने आरजेडी और कॉंग्रेस को बहुत नुकसान पहुंचाया है। दरअसल उनकी पार्टी ने ना सिर्फ पांच सीट पर जीत हासिल की बल्कि 20 से अधिक सीट पर आरजेडी और कांग्रेस को नुकसान किया।

इसी बीच ओवैसी बिहार चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित है और अब आने वाले समय में उनकी राजनीतिक महत्वकांशा और बढ़ रही है। आपको बता दे, ओवैसी ने 2021 में पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों में उतरने और जीत हासिल करने का इरादा जाहिर करते हुए कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी एक सितारा है। मुझे जो कुछ भी करना होता है, मैं करता हूं।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि वो आने वाले समय में यूपी में भी अपनी पार्टी का विस्तार करेंगे और भारत का हर चुनाव अब उनकी पार्टी लड़ेगी। उन्होंने  बिहार में मिली सफलता के बाद एक ट्वीट भी किया है।

अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, बिहार कि अवाम ने न सिर्फ़ अपने वोटों से बल्कि अपनी मोहब्बतों से हमें इतना नवाज़ा कि मेरे पास अलफ़ाज़ नहीं है कि कैसे उनका शुक्रिया अदा करूँ इंशा’अल्लाह हम आपके भरोसे पर उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट (GDSF) के नेताओं को धन्यवाद कहते हुए बीएसपी चीफ मायावती को अपनी बहन करार दिया। उत्तर प्रदेश में भी 2022 में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...