1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. किसान, महिला, गरीब व युवाओं के लिए काम कर रही हमारी सरकार- डॉ. मोहन यादव

किसान, महिला, गरीब व युवाओं के लिए काम कर रही हमारी सरकार- डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री द्वारा बांटी गई चार श्रेणियांः किसान, महिला, गरीब और युवा वर्ग। इन सभी के लिए काम कर रही मध्यप्रदेश सरकार- सीएम डॉ. मोहन यादव

By: Naredra 
Updated:
किसान, महिला, गरीब व युवाओं के लिए काम कर रही हमारी सरकार- डॉ. मोहन यादव

दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट के बाद कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री द्वारा बांटी गई चारों श्रेणियां – किसान, महिला, गरीब, युवा के लिए काम कर रही है। हम किसान कल्याण वर्ष को बहुत अच्छे से मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि करीब 16 विभागों- पशुपालन, मछली पालन, बागवानी, कृषि जैसे सभी विभागों को जोड़कर अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने हमारे काम को आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया है, और इसके नतीजे भी भविष्य में अच्छे होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...