1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजली कर्मियों का विरोध: निजीकरण के खिलाफ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप

बिजली कर्मियों का विरोध: निजीकरण के खिलाफ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिजली कर्मियों का विरोध: निजीकरण के खिलाफ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग को लेकर यूपी पावर कारपोरेशन प्रबंधन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के करीब 15 लाख से अधिक बिजली कर्मचारी आज भी हड़ताल पर हैं।

सोमवार को नोएडा से लेकर पूर्वी यूपी के बलिया, महाराजगंज समेत 10 जिलों में बत्ती गुल रही। वहीं, राजधानी के वीवीआईपी इलाकों में भी करीब दो घंटे बिजली ठप रही।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्या, मोहसिन रजा सहित दो दर्जन मंत्रियों के आवासों पर अंधेरा रहा।

साथ ही 60 से अधिक विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की बिजली सप्लाई भी बाधित रही।

इन हालातों से निपटने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक बुलाई है।

इस बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार और वित्त विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है।

तो वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट जारी करके सपा द्वारा किये गये सुधारों को भाजपा सरकार मे बर्बाद करने का आरोप लगाया।

पर्वांचल विद्युत वितरण निगम को बेचने के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल से वाराणसी व प्रयागराज समेत कई जिलों में बिजली जाने से जनता व कोविड-पीड़ित लोग त्रस्त हैं.

सपा के समय जेनरेशन, ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में किए गए सुधारों को भाजपा सरकार ने बरबाद कर दिया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...