फोर्ब्स ने 2020 की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली हस्तियों की लिस्ट जारी की है और इसमें सिर्फ एक भारतीय को स्थान मिला है। इस लिस्ट में 52वें नम्बर पर अभिनेता अक्षय को स्थान मिला है।
दरअसल साल 2019 में आयी उनकी 4 फिल्में केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज की सफलता ने उन्हें इस लिस्ट में शामिल करवाया है।
हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि अक्षय की कमाई घट गयी है। अक्षय की कमाई बीते एक साल में 22% घटकर 364 करोड़ रुपए है। पिछले साल यह 450 करोड़ से अधिक थी।
फोर्ब्स ने अक्षय को भारत के सबसे बड़े दानदाता सेलिब्रिटीज में भी शुमार किया है। उन्होंने कोरोना रिलीफ फंड में 25 करोड़ रुपए दिए थे।
आपको बता दे कि अक्षय पिछले साल भी इस लिस्ट में थे। तब उन्होंने सलमान खान को पीछे छोड़ दिया था।
वही बात करे किंग खान यानी शाहरुख़ की तो साल 2017 के बाद से ही वो इस लिस्ट में अपना नाम नहीं बना पाए है।