1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर तक

राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर तक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर तक

राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर तक 

लखनऊ : माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर तक किए जाएंगे।

सात अक्टूबर तक विभिन्न विषयों के 3317 चयनित अभ्यर्थियों में से 3020 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। विभाग के स्कूलों में सहायक अध्यापकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग की ओर से चयन किया गया है।

आयोग ने विभिन्न विषयों के 3317 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को सौंपी है। विभाग ने पहली बार ऑनलाइन नियुक्ति की प्रक्रिया अपनाते हुए चयनित अभ्यर्थियों से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

नियुक्ति के लिए विभिन्न श्रेणी के अभ्यर्थियों को वरीयता भी दी जा रही है। 12 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति में वरीयता के लिए प्रस्तुत प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। 16 अक्टूबर को ऑनलाइन नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।

इनकी तैनाती के लिए वेबसाइट 26 सितम्बर से खोली गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी है कि शिक्षकों द्वारा अपने वरीयता क्रम के अनुसार स्कूल चयनित किए जा रहे हैं।

कला, हिन्दी व सामाजिक विज्ञान विषयों के अध्यापकों के अलावा बाकी सभी शिक्षकों को स्कूल चुनना है। जिन अभ्यर्थियों का औपबंधित चयन हुआ है और वे अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, विभाग उनके संदर्भ में आयोग से समन्वय स्थापित कर जल्द ही उनकी नियुक्ति के विषय में कार्रवाई करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...