1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी को लिया आड़े हाथ

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी को लिया आड़े हाथ

श्री पटवारी ने कहा कि परिसीमन जातिगत जनगणना के बाद 2023 में पास हो गया था तो फिर नए शिरे से यह तूफान क्यों मचाया गया। देश का कर्ज लेकर पैसा क्यों व्यय किया गया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलिस्म टूट चुका है।

By: Naredra 
Updated:
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी को लिया आड़े हाथ

भोपालः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हमारे विधायक दल ने कल भी यह बात इमानदारी से कही थी, अगर बीजेपी की नीयत होती तो आज मौजूदा परिस्थिति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देश में भी देते और प्रदेश में भी देते। नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी देश को गुमराह करना चाहती हैं। हम सीट बढ़ाएंगे 850 सीट करेंगे फिर महिलाओं को आरक्षण देंगे। नहीं बढ़ेंगी तो नहीं देंगे। बहनें समझ गयी, देश समझ गया।

महिलाओं को मौजूदा 230 सीटों पर आरक्षण दे बीजेपी

यह महिलाओं को मैसेज मिल गया है कि नरेंद्र मोदी से देश सवाल पूछ रहा है कि एपस्टीन फाइल्स का सच क्या है। तो वे गुमराह कर रहे हैं। देश सवाल पूछ रहा है कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की एमएसपी, ट्रंप आप पर कब्जा क्यों किया। तो ये सवालों का उत्तर नहीं दे पाते हैं और नया शिगूफा लेकर आ जाते हैं।  कांग्रेस पार्टी ने अपनी नीति और नियत दोनों को सदन में भी बताया और सदन से बाहर भी बताया। आज 230 सीट पर भाजपा तैयार हो तो कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से बीजेपी का समर्थन करेगी। देश में जितनी मौजूदा सीट हैं उसमें महिलाओं को आरक्षण दें।

नरेंद्र मोदी का तिलिस्म टूट चुका- जीतू पटवारी

रही परिसीमन की बात यह जातिगत जनगणना के बाद 2023 में पास हो गया था तो फिर नए शिरे से यह तूफान क्यों मचाया गया। देश का कर्ज लेकर पैसा क्यों व्यय किया गया। अब नरेंद्र मोदी का तिलिस्म टूट चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने मोदी गारंटियां दी और एक भी गारंटी पूरी नहीं की, जिससे मध्य प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। क्या परिस्थितियां होगी कि विदिशा में किसान ने वीडियो बनाकर कहा कि मुझे एक विधायक भारतीय जनता पार्टी का नेता कहता है शिवराज सिंह की हत्या कर दो और दूसरे दिन उसकी लाश मिली। इससे भयंकर जंगलराज क्या हो सकता है। तो मध्य प्रदेश में मोदी गारंटी तो मिली नहीं, मोहन यादव अभिनंदन जी मिले और कानून व्यवस्था को लेकर जंगलराज मिला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...