सीएम योगी के आदेश पर शिक्षक भर्ती में 31161 की सूची हुई जारी, 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर 69000 शिक्षक भर्ती मामले में 31161 शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है।
इन लोगों को 16 अक्तूबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इस तरह नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री ने हजारों शिक्षकों को जो लंबे समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें बड़ा तोहफा दिया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग भी 3,317 सहायक अध्यापकों को 16 अक्तूबर को ही नियुक्ति पत्र जारी करेगा। इस तरह देखा जाए तो 16 अक्तूबर को कुल 34,478 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
बता दें कि शिक्षक भर्ती को लेकर कई विवाद रहे हैं जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी जिन पर फैसला होना है।
इस बीच राज्य सरकार के निर्देश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने जारी कर दी।
गुरुवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि शिक्षकों की कमी और जल्द स्कूल खोलने की संभावनाओं को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाना जरूरी है।
जिलों में खाली पदों पर आरक्षण का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को जिले पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। इसमें समानुपातिक आधार पर 31,661 पदों पर जिलों को शिक्षक के पद आवंटित किए जाएंगे।