आज देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र सहित कई राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, ‘मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं। आशा है कि ये दिन करुणा और भाईचारा कायम करे। सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहें। ईद मुबारक!’
Best wishes on Milad-un-Nabi. Hope this day furthers compassion and brotherhood all across. May everybody be healthy and happy. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2020
देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने ट्वीट कर कहा, ‘मिलाद-उन-नबी के अवसर पर, पैगंबर मोहम्मद (PBUH) का जन्मदिन, सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को भारत और विदेशों में। आइए हम उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करें और समाज की भलाई और देश में शांति और सद्भाव के लिए काम करें।’
On the occasion of Milad-un-Nabi, the birthday of Prophet Muhammad (PBUH), good wishes to all fellow citizens, especially to our Muslim brothers and sisters in India and abroad. Let us follow his teachings and work for the well-being of society and peace & harmony in the country.
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 30, 2020
उन्होंने आगे लिखा पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं। पैगम्बर मुहम्मद की शिक्षाओं के अनुसार, आइए, हम सब, समाज की खुशहाली और देश में अमन व सुकून के लिए कार्य करें।
पैगम्बर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन, मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को मुबारकबाद देता हूं। पैगम्बर मुहम्मद की शिक्षाओं के अनुसार, आइए, हम सब, समाज की खुशहाली और देश में अमन व सुकून के लिए कार्य करें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) October 30, 2020
राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है, ‘मिलाद-उन-नबी पर बधाई। यह त्योहार सभी को हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’
Greetings on Milad-un-Nabi. May this festival inspire everyone to work towards strengthening the bonds of harmony and amity in our society.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 30, 2020
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा है, ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर दयालुता और भाईचारे की भावना सभी का मार्गदर्शन करे। दिल से बधाई। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिल से मुबारकबाद!’
On the occasion of #EidMiladUnNabi, may the spirit of kindness and brotherhood guide one and all.
Heartiest wishes.ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिल से मुबारकबाद!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 30, 2020
बता दें कि इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अव्वुल में धूमधाम से जश्न की शुरुआत होती है। भारत और एशिया महादेश के कई इलाकों में पैगंबर के जन्म दिवस पर खास इंतजाम किया जाता है। मुसलमान जलसा-जुलूस का आयोजन करते हैं और घरों को सजाते हैं। कुरआन की तिलावत और इबादत भी की जाती है। गरीबों को दान-पुण्य भी दिए जाते हैं।
इस साल ईद मिलादुन्नबी आज शाम से शुरू होकर अगले दिन की शाम को खत्म होगा। कहा जाता है कि पहले मिस्र में पैगम्बर मोहम्मद का जन्म दिन आधिकारिक तौर पर मनाया गया।
उसके बाद तुर्क मेवलिद कंदील ने 1588 में जन्म दिवस पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की। ईद मिलादुन्नबी को करीब सभी मुस्लिम देशों में हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। सिर्फ कतर और सऊदी अरब में सरकारी छुट्टी की आधिकारिक घोषणा मना है।
सल्फी विचारधारा के मुताबिक, पैगम्बर मुहम्मद के जन्म दिन का जश्न इस्लामी परंपरा का हिस्सा नहीं है। उनका मानना है कि इस्लाम में सिर्फ ईद-उल-फितर और ईद-उज-अजहा का विशेष स्थान है। ईद और बकरीद को छोड़कर किसी तरह का आयोजन या जश्न धर्म में नई बात पैदा करना है।