1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कहा, नारी शक्ति की उपलब्धियों को सलाम करते हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कहा, नारी शक्ति की उपलब्धियों को सलाम करते हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर PM मोदी ने कहा, नारी शक्ति की उपलब्धियों को सलाम करते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ट्विटर के जरिए सभी महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि, हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था, मैं हस्ताक्षर कर रहा हूं। दिन के माध्यम से, सात महिलाएं अपनी जीवन यात्राएं साझा करेंगी और संभवत: मेरे साथ आपके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बातचीत करेंगी।

पीएम मोदी ने भारतीय महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि, भारतीय महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी एक अलग जगह बनाई है आज हर भारतीय नागरिक को भारतीय की महिलाओं पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, भारत में राष्ट्र के सभी हिस्सों में महिलाओं की उपलब्धि है। इन महिलाओं ने कई क्षेत्रों में शानदार काम किया है।

उनके संघर्ष और आकांक्षाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। आइए हम ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते रहें और उनसे सीखें। बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने ट्वीट के जरिए महिलाओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी कहा कि, हम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिज्ञा की फिर से दोहराएं, ताकि वे अपनी इच्छा अनुसार अपनी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बिना रुके आगे बढ़ सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...