1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली हिंसा पर सिब्बल ने कहा- जो वायरस आप फैला रहे हो, उसका इलाज हम ही हैं

दिल्ली हिंसा पर सिब्बल ने कहा- जो वायरस आप फैला रहे हो, उसका इलाज हम ही हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली हिंसा पर सिब्बल ने कहा- जो वायरस आप फैला रहे हो, उसका इलाज हम ही हैं

राज्यसभा में चर्चा के दौरान गुरुवार को कांग्रेस ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने दिल्ली दंगों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि दिल्ली में हिंसा के पीछे एक वायरस है। इस वायरस को भड़काऊ भाषणों के जरिए फैलाया गया। भाषण देने वालों पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया।

इस दौरान सदन में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। सिब्बल ने शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि, आप तो लौह पुरुष हैं। सरदार पटेल की जगह पर बैठे हैं। अपने सरदार का कुछ तो ख्याल कीजिए। उन्होंने कभी नहीं चाहा होगा कि दिल्ली में ऐसा होगा।

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद सिब्बल ने आरोप लगाया कि दिल्ली दंगों में चुप रहने के लिए ऊपर से इशारा किया गया था। दिल्ली दंगों के दौरान मोदी और आप (अमित शाह) ट्रंप के स्वागत में व्यस्त थे। केंद्र सरकार की ओर से इस दौरान कोई बयान नहीं आया। पुलिस को क्या कोई इशारा दिया गया था। सिब्बल ने कहा कि केंद्र सरकार गाय की रक्षा के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार है, लेकिन इंसान की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है।

इसके साथ कपिल सिंबल ने दिल्ली दंगों की तुलना बालाकोट में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से की। उन्होंने कहा कि, यह दंगे दरअसल दिल्ली के लोगों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तरह ही हैं। जो वायरस आप फैला रहे हो, उसका इलाज हम ही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...