नई दिल्ली: आपने देश और दुनिया के बहुत अजीबो-गरीब अजूबे देखे होंगे। दुनियाभर में जरुरत से ज्यादा मोटे, लंबे और छोटे कद के इंसान या अजब-गजब के ऐसे काफी तथ्यों को सुना या देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अजब-गजब कुदरत की देन के बारे में बताएंगे जिसे पढ़ आप दंग रह जाएंगे।
दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने वाले है जिसके शरीर में दो प्राइवेट पार्ट और दो गर्भाशय और दो ग्रीवा भी मौजूद हैं। है ना काफी हैरान करने वाली बात? इस चौंकाने वाली बात की सच्चाई बड़ी ही हिम्मत कर के महिला ने लोगों के सामने रखी। जिस महिला के बारे हम बता रहे वो एक फेमस यू-ट्यूब ब्लॉगर कसान्ड्रा वैक्सन है।
कसान्ड्रा ने जैसे ही अपने फैंस को ये सच्चाई बताई कि वो बाकी लड़कियों जैसी नहीं है उनके शरीर में दो योनियां है। वैसे ही फैंस के सवालों की लाइन लग गयी। दो योनि की खबर ब्लॉग पर छपने के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा सवाल उनके पीरियड्स को लेकर और उनकी सेक्स लाइफ के बारे में ही पूछे। जिसके जवाब में कसान्ड्रा ने कहा कि उनके पीरीयड्स नॉर्मल है, क्योंकि उनके पास दो फैलोपियन ट्यूब हैं, जो एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं जिससे महीने में एक बार ही पीरियड्स होते हैं। हालांकि उन्होंने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में कोई बात नहीं की।
तो वहीं इस मामले में वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तरह के मामले में एक या दो महिलाएं ही अब तक दुनिया के सामने आई हैं। इससे पहले 27 साल की हेजल जोन्स भी इसी स्थिति को लेकर सामने आयी थी। जिसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा था, कि जवानी के समय में उन्हें पेट मे बहुत गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता था। जिस दौरान उन्हें पता लगा कि उनके 2 प्राइवेट पार्ट है।