मेरठ में 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन का जनता से सख्ती से पालन कराने के लिए एएसपी कैंट और लाल कुर्ती एसओ और सदर एसओ ने फ़्लैग मार्च किया. कोरोना से बचाव के लिए शासन के आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन लागू किया गया है. ताकि कोरोना वायरस की रोकथाम की जा सके. लेकिन मिनी लॉक डाउन का लोग पालन नहीं कर रहे थे, जिसको देखते हुए कैंट एएसपी इरज राजा, लाल कुर्ती एसओ रविंद्र रावत और सदर एसएचओ विजय गुप्ता ने लालकुर्ती चौराहे से लेकर बच्चा पार्क चौराहे तक फ्लैग मार्च किया. और लोगों को लॉक डाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया. फ्लैग मार्च के दौरान कैंची एसपी ने बताया कि मोहर्रम और गणेश विसर्जन त्यौहार भी नजदीक है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है. एसपी ने दोनों धर्मों के लोगों से अपील करते हुए कहा की त्यौहार पर कुछ ऐसा काम ना करें जिससे प्रशासन को परेशानी हो और प्रशासन को आप के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े.