ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल की पत्नी सुशीला देवी की एक अस्पताल में मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा कि वो कुछ समय से बीमार चल रही थीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी कि उनकी उम्र 75 वर्ष थीं और रविवार रात को उन्होंने अपनी जिंदगी के अंतिम सांस ली।
ओडिशा के राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सूचना दी कि भारी मन और दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्य की प्रथम महिला सुशीला देवी का कल रात को निधन हो गया। ओम शांति।
With profound grief and heavy heart, we inform that the First Lady of the State Smt Sushila Devi passed away yesterday night. Let us pray for the departed holy soul. Om Shanti! pic.twitter.com/RZjBH99opc
— Governor Odisha (@GovernorOdisha) November 23, 2020
आपको बता दे की सुशीला देवी के परिवार में उनके पति, चार बेटियां और तीन पुत्र हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने ओडिशा की प्रथम महिला के निधन पर गहरा शोक जताया ।
पटनायक ने अपने संदेश में कहा, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे साथ ही ओडिसा के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल और उनके परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वह भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना कर रहे हैं कि दुख की इस घड़ी में वह राज्यपाल के परिवार को शक्ति प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी राज्यपाल की पत्नी के निधन पर शोक जताया।
वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल, उनकी पत्नी और परिवार के चार अन्य सदस्यों को इस माह के शुरूआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।