रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
हरियाणा : क्या आप सोच सकते है कि किसी गाय के पेट में नट बोल्ट, चूड़ी, कील, सुई जैसी चीजें हो । नहीं, ठीक वैसे ही उस वक्त तक उन डॅाक्टरों को भी यहीं लगता था । लेकिन गाय का आॉपरेशन करने के बाद उनके होश उड़ गए । बता दें कि गाय के पेट से 71 किलो कबाड़ निकला है।

दरअसल, मामला हरियाणा के फरिदाबाद के एनआईटी का है । जहां एक गाय को किसी कार ने टक्कर मारी दी । टक्कर के चलते गाय घायल हो जमीन पर गिर पड़ी । जिसके बाद सड़क पर दर्द से तड़पती गाय को देवाश्रय पशु चिकित्सालय लाया गया । जहां डॉक्टरों ने गाय जांच की तो मालूम हुआ कि गाय 6 महीने की गर्भवती है । लेकिन गाय की जान बचाने के लिए डॅाक्टरों को उसका अबॅार्शन करना पड़ा । हालांकि, अबॉर्शन के बाद भी गाय लगातार अपने पेट पर लात मारती रही । जिसे देखते हुए डॉक्टरों ने उसका एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया । जिसके बाद रिपोर्ट आने पर डॅाक्टर हैरान रह गए ।

डॉक्टरों को पता चला कि गाय के पेट में काफी कचरा जमा है । जिसके बाद चिकित्सकों ने गाय के पेट की गंदगी साफ करना शुरू किया, जिसमें उन्हें चार घंटे लग गए । उसके पेट से कुल 71 किलो प्लास्टिक और लोहे का कबाड़ निकला । डॉक्टरों का कहना है कि वे पहले भी ऐसी सर्जरी कर चुके हैं, लेकिन किसी जानवर के पेट से 71 किलो का कबाड़ नहीं निकला है, यह चिंता की बात है ।

विशेषज्ञ के मुताबिक, गाय का पेट काफी जटिल होता है । अगर उसमें कोई बाहरी चीज लंबे समय तक बनी रहे तो वो पेट में चिपक जाती है । धीरे-धीरे वहां हवा जमा होने लगती है, इससे जानवर के पेट में दर्द होता है और वह पेट में लात मारने लगता है ।

उन्होंने कहा कि यह मामला हमारे यहां के कूड़ा प्रबंधन के मुंह पर तमाचा साबित होता नजर आ रहा है । इतना ही नहीं यह मामला हरियाणा से सामने आना और भी चौंकाने वाला है क्योंकि हरियाणा देश के उन राज्यों में से एक है, जहां सबसे पहले साल 2011 में प्लास्टिक के थैलियों पर बैन लगा था ।