यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख पार,
लखनऊ :यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख पार कर गई है। अब तक 4,06,995 लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं।
इनमें 3,51,966 डिस्चार्ज हो चुके हैं, तो वहीं 49,112 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 5917 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
बीते दस दिनों से कोरोना की रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। लेकिन ठंड के साथ कोरोना दोबारा घातक हो सकता है। ऐसा कहना है डॉक्टरों का। ठंड के मौसम में प्रदूषण और बढ़ेगा ऐसे में वातावरण में छायी धुंध कोरोना काल में लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है।
इस मुख्य कारण वातावरण में मौजूद सूक्ष्म कण हैं, जो वायरस के वाहक बन सकते हैं। ऐसे में लोगों में संक्रमण के प्रसार का खतरा अधिक होगा। साथ ही ठीक हो चुके गंभीर मरीजों में दूषित हवा फेफड़े की समस्या उभार सकती है।
देश में 24 घंटे में 81,693 मरीज मिले और 78,646 लोग रिकवर हुए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 63 लाख 91 हजार 960 हो गई है।
इनमें 53 लाख 48 हजार 653 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं गुरुवार को 1096 की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या 99 हजार 804 हो गई है। वहीं कर्नाटक में एक दिन में 10,000 नए केस मिले।
यहां संक्रमितों की संख्या 6.11 लाख हो गई है। राज्य में 1.10 लाख एक्टिव केस हैं, जबकि 4.92 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं।