1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. छिंदवाड़ा में NSUI का प्रदर्शन, नकली नोट उड़ाकर किया विरोध, सरकार और चुनाव आयोग का पुतला दहन

छिंदवाड़ा में NSUI का प्रदर्शन, नकली नोट उड़ाकर किया विरोध, सरकार और चुनाव आयोग का पुतला दहन

छिंदवाड़ा में NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नकली नोट उड़ाए और पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया।

By: Nivedita 
Updated:
छिंदवाड़ा में NSUI का प्रदर्शन, नकली नोट उड़ाकर किया विरोध, सरकार और चुनाव आयोग का पुतला दहन

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)। छिंदवाड़ा में NSUI कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और लोकतंत्र की हत्या के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नकली नोट उड़ाकर विरोध जताया और सरकार व चुनाव आयोग का पुतला दहन किया।

राजीव भवन से निकली रैली, फब्बारा चौक पर प्रदर्शन

NSUI कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से एक विशाल रैली निकाली, जो शहर के फब्बारा चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में बदल गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और माहौल गरमा गया।

 

छिंदवाड़ा में NSUI का प्रदर्शन, नकली नोट उड़ाकर किया विरोध, सरकार और चुनाव आयोग का पुतला दहन

नकली नोट उड़ाकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नकली नोटों के बंडल उड़ाकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार पर लोकतंत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

चुनावी प्रक्रिया और नामांकन रद्द पर नाराजगी

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द किए जाने से चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं। इसी विरोध में NSUI कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया।

चुनाव आयोग और सरकार का पुतला दहन

फब्बारा चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं बरती जा रही है।

 

ad

नेताओं की मौजूदगी

इस प्रदर्शन में NSUI जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रशासन अलर्ट, स्थिति पर नजर

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर निगरानी रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ लेकिन नारेबाजी के चलते माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रहा।

 

रिपोर्ट – श्याम साहू 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...