मंदसौर में पीजी कॉलेज में दिव्यांग कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना और NEET परीक्षा में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर NSUI ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रशासन और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज परिसर में हुई यह घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा संस्थानों की छवि को खराब करती हैं।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि NEET परीक्षा में बार-बार हो रही गड़बड़ियों और पेपर लीक मामलों से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इससे परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
NSUI नेताओं ने कहा कि मेहनती छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है और परीक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर साबित हो रही है। इससे युवाओं में निराशा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर के साथ विरोध जताते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।