केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपने बयान को लेकर फिर एक बार चर्चा में आए गए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, वह राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू नहीं देंगे। इस कानून का वह कतई समर्थन नहीं करते है और नहीं नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के लिए डाटा एकत्रित करने में कोई मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डिटेंशन सेंटर नहीं बनाए जाएंगे।
आपको बता दें कि, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ देशभर में जमकर बवाल हुआ। कई राज्यों में उग्र आंदोलन हुआ है। जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है। वहीं, राजधानी दिल्ली में पिछले दो महीने से शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी सरकार से इस कानून को हटाने की मांग कर रहे हैं।
उग्र आंदोलन के दौरान देश में आशंति का माहौल बन गया था। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन होने के कारण वाहन चालाकों को घटों लंबा जाम से गुजरना पड़ रहा है। जिस वजह से काफी चालाकों को काफी दिक्ततों का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर सुनवाई के दौरान कहा कि, केद्र सरकार और प्रशासन इस समस्या से निकलने के लिए कोई रास्ता निकाले।