रिपोर्ट: नंदनी तोदी
प्रयागराज: यूपी में चोरी और डैकेती के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है, जोथमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन बढ़ते चोरी और डकैती के मामले एक गंभीर समस्या बन गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज पुलिस ने एक अनोखा रास्ता निकाला है। दरअसल, प्रयागराज पुलिस अब मोबाइल लूट या चोरी की घटनाओं को नियंत्रण में लाने के लिए व्हाट्सएप का सहारा लेने वाली है। पुलिस ने इसके लिए शहर में मोबाइल फोन के प्रमुख बाजारों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें संबंधित बाजारों के मोबाइल फोन बेचने वाले कारोबारियों और रिपेयरिंग करने वाले कारीगरों के साथ पुलिस के लोग भी जुड़े रहेंगे।
बता दें, व्हाट्सएप ग्रुप में सभी दुकानदारों और कारीगरों को यह निर्देश दिया गया है कि वे उन सभी फ़ोन्स की सूचना ग्रुप में देंगे, जो वहां बिकने के लिए आने वाले पुराने मोबाइल फोन हो या उनके पार्ट्स के बारे में अगर थोड़ी भी आशंका होगी। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दुकानों पर पहुंचकर छानबीन करेगी।
बता दें इस ग्रुप में 150 से ज्यादा दुकानदारों और कारीगरों के साथ ही इलाके की पुलिस को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा स्थानीय चौकी प्रभारी को इस ग्रुप का एडमिन और नोडल अफसर बनाया गया है।
इसी पर डिप्टी एसपी और सीओ सिटी सेकेंड शुभम तोदी ने बताया कि लूट या चोरी की वारदातों को कुछ गिनती के बदमाश ही अंजाम देते हैं। ऐसे में अगर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये कुछ लोग भी पकड़ में आ जाएंगे तो उससे पूरे गिरोह या नेटवर्क का पता लगाने में आसानी होगी।
उनके मुताबिक अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इसे दूसरे बाजारों में भी लागू किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर दुकानदार ने संदिग्ध पुराने मोबाइल या उसके पार्ट्स की सूचना दिए बिना उसे कम पैसों में खरीद लिया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।