पीएम मोदी के प्रयासों से अब भारत कूटनीति में भी विजय प्राप्त करता हुए दिखाई दे रहा है। दरअसल चीन और भारत के बीच जारी सीमा गतिरोध के बीच पीएम मोदी पिछले 3 महीने में 36 बड़े देशों के नेताओं से बात कर चुके है।
रूस, अमेरिका, इज़रायल , रूस और फ्रांस जैसे देश खुलकर भारत के साथ है वहीं ऑस्ट्रेलिया ने तो चीन की नियत पर ही सवाल खड़े कर दिए है।
ऐसे में अब कूटनीति का असर इतना प्रबल हो रहा है की जिस चीन के बहिष्कार की शुरुआत इस देश से ही अब उसे पूरी दुनिया अपना रही है।
दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका में भी चीन को बायकॉट करने की मांग उठ गयी है। आपको बता दे कि भारत पहले ही चीनी कंपनियों को बैन कर चुका है।
अमेरिका में भी अब इसकी मांग उठ रही है कि जैसे भारत ने टिक टॉक को बंद करके एक कड़ा सन्देश चीन को दिया वैसा ही कुछ अमेरिका में भी किया जाए।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर में चीन के खिलाफ प्रदर्शन हुए है। ताइवान और तिब्बती मूल के अमेरिकी नागरिक भी शामिल हुए। इन सभी ने चीन विरोधी बैनर और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
साथ ही बायकॉट चीन के नारे लगाए। इन लोगों के मुताबिक, अगर चीन से निपटना है तो सबसे पहले उसके आर्थिक हितों पर लगाम लगानी होगी।