1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस औऱ बलरामपुर में हुई घटना को लेकर अब दलित समाज आक्रोश में, पढ़े पूरी खबर

हाथरस औऱ बलरामपुर में हुई घटना को लेकर अब दलित समाज आक्रोश में, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस औऱ बलरामपुर में हुई घटना को लेकर अब दलित समाज आक्रोश में, पढ़े पूरी खबर

हाथरस औऱ बलरामपुर में हुई घटना को लेकर अब दलित समाज आक्रोश में दिखता नज़र आ रहा है।

जिसको लेकर कानपुर देहात जिले में भी दलित पैंथर के समाज के लोगो ने सैकड़ो की संख्या में एकत्र होकर माती मुख्यालय में जुलूस निकाल कर डीएम कार्यलय में अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही।

वही इस प्रदर्शन में दलित समाज की लड़कियां भी शामिल रही जिन्होंने बताया कि आज हमें भी घर से बाहर निकलने में डर लगता है।

 

सरकार को हम महिलाओं बेटियों की सुरक्षा के लिए किसी कानून को बनाया जाए जिससे हम लडकिया भी अपने आप को महफूज रह सके।

हाथरस में जिस तरह हमारी बहन के साथ गैंगरेप कर हत्या कर दी गई उसे इंसाफ भी मिले।

वही दलित पैंथर के अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने बताया कि किस तरह आज हाथरस बलरामपुर में बेटियों के साथ दरिंदगी हुई जिसका भरपूर साथ प्रशासन ने दिया जिसका विरोध आज हम दलित समाज के लोग कर रहे है।

 

बेटी को इंसाफ मिले साथ ही उस दलित बेटी को सुरक्षा यूपी सरकार दे क्योंकि जब कंगना को सुरक्षा मिल सकती है फिर दलित के परिवार को क्यों नही ? उसके परिवार को आज भी खतरा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...