1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब इन नियमों से चलेंगी रोडवेज बसें

अब इन नियमों से चलेंगी रोडवेज बसें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अब इन नियमों से चलेंगी रोडवेज बसें

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) ने लॉकडाउन में मिल रही छूट में एक जून से बसों के संचालन का निर्णय लिया है। एक बस में अधिकतम 30 सवारियां ही सफर कर सकेंगी। बिना मास्क वालों को बस में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए बिठाया जाएगा। इन नियमों से रोडवेज बसें चलेंगी।

ये होंगे नियम

– बिना मास्क वाले यात्रियों को बस स्टैंड व बस में नहीं मिलेगा प्रवेश।

– बस में परिचालक सीट के सामने सैनिटाइजर रखा होगा। सैनिटाइज करने के बाद ही यात्री सफर कर सकेंगे।

– चालक-परिचालक को अलग से सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा।

– बस में क्षमता से आधे यानी अधिकतम 30 यात्री सफर कर सकेंगे।

– बस स्टैंड में एक गेट से यात्रियों को प्रवेश मिलेगा, दूसरे से निकासी होगी। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...